LPG गैस के बाद अब इंडक्शन भी हुआ लुप्त

मिडिल ईस्ट वॉर के कारण आज दुनिया भर में लोगो को तेल और नेचुरल गैस की कमी का सामना करना पढ़ रहा है। भारत में भी LPG संकट का सामना कर रहा है पर सरकार इस संकट को दूर करने के लिए कई प्रयास कर रही है। सरकार ने भरोसा दिलाया है की कोई भी चिंता की बात नहीं है और घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाया गया है। पर जनता की चिंता का कारण गैस और फ्लू की बढ़ती कीमत और रिफिल बुकिंग का लंबे समय भी है। गैस की कमी की खबरों को नज़र में रखते हुए सरकार ने इसकी सप्लाई की सेफ्टी के लिए एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट (Esma) लागू कर दिया है हलांकि इन सब चिंता और भय के कारण बिजली के इंडक्शन की मांग बढ़ गई है।
लोग गैस की कमी की खबर सुन कर अब गैस सिलेंडर भरवा कर रखा रहे है और इंडक्शन की भी भरी खरीदारी कर रहे है। अब के हालत कुछ ऐसे हो गए है की दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में इलेक्ट्रिक कुकटॉप की बढ़ती डिमांड के कारण ये आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया है। छोटी से बड़ी दुकानों पर भी इलेक्ट्रिक कुकटॉप की कमी है।
ऑनलाइन भी अब नहीं मिल रहा इंडक्शन
क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर तो ये हाल है की इंडक्शन कुकटॉप्स सर्च करने पर वह Unavailable और Sold out बैज दिख रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक कई ऑनलाइन ऐप्स जैसे की Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart पर भी इंडक्शन सर्च करने पर वह आउट ऑफ स्टॉक दिखा रहे थे।
Lifelong, Pigeon, और Prestige जैसे ब्रांड के 1200 रुपए वाले बजट फ्रेंडली मॉडल्स ही सबसे पहले बिक गए है , इस कारण Amazon और BigBasket जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेयर रिस्टॉक करने पर इंडक्शन की कीमत 3000 से ऊपर कर दी है।
मांग बढ़ी इन प्रोडक्ट्स की
इन सब कारणों से अब लोगो को 3 हजार से ऊपर के मॉडल्स खरीदना पढ़ रहा है। इंडक्शन बस नहीं पर इंडक्शन-सपोर्टेड बर्तनों की भी डिमांड बढ़ गई है।










