जबलपुर : मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और छीन लिया मंगलसूत्र!इस शातिर लुटेरे की एक गलती ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी समारोह से लौट रहे नामदेव परिवार के साथ लूट की वारदात का अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है लूट की बात रात को अंजाम देने वाले आरोपियों से 1 लाख 50 हजार का सोने मंगलसूत्र भी जप्त करने की कार्रवाई की है आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची जहां आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को ने बताया की गंजताल के पास लूट की घटना होने की सूचना पर मौके पर पहॅुची पुलिस को जितेन्द्र नामदेव उम्र 38 वर्ष निवासी संजयनगर गणेश चौक अधारताल ने बताया कि वह टेªलर का काम करता है जब बह अपनी मोटर सायकल से पत्नी नेहा नामदेव, बच्चा हिमांशु नामदेव, बेटी इसिका को बैठाकर दीदी मंजू नामदेव के घर से शादी कार्यक्रम अटेण्ड करने के बाद घर अधारताल जा रहा था, जैसे ही गंजताल मोड के पास कटनी-जबलुपर हाईवे सिहोरा पहॅुचा तभी उसके पीछे काले रंग की मोटर सायकल में एक लड़का जो मुंह में कपड़ा बांधे हुये था आया और उसकी मोटर सायकल के बाजू से अपनी मोटर सायकल चलाते हुये उसकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र हाथ से पकड़कर खींचा जिससे दोनो की मोटर सायकल लड़खड़ाकर गिर गयीं,
मोटरसाइकिल गिरने से उसके पत्नी के पैर में चोट आयी मंगलसूत्र खींचने वाला लड़का भी गिर गया जो उसकी पत्नी का डराते हुये पत्नी का टूटा हुआ सोने का मंगलसूत्र लेकर भागने लगा, जिसकी मोटर सायकल टीव्हीएस कम्पनी की राईडर बाईक थी जिसमे पीछे नम्बर नहीं लिखा था आगे तरफ नम्बर लिखा था, मोटर सायकल से भागने वाले लड़के को लोगों की मद्द से आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी.पुलिस मौके पर आयी मंगलसूत्र लूट कर भागने वाले लड़के को पकड़ा गया.रिपोर्ट पर धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
मंगलसूत्र लूटने वाले पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ पर अपना नाम सोनू राजपूत पिता मलखान सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी रामसलैया थाना जबेरा जिला दमोह बताया.आरोपी सोनू के कब्जे से लूटा हुआ सोने का मंगलसूत्र कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड सी 8939 जप्त करते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये अन्य मामलों में पूछताछ हेतु पीआर लिया गया.
उल्लेखनीय भूमिका-
आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को, उप निरीक्षक पुष्कर मिश्रा, बिनोद बागरी, आरक्षक नीरज चौरसिया, देवराज की सराहनीय भूमिका रही।











