बहराइच: खेत में काम कर रहे युवक को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में तोड़ा दम

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक युवक को खेत में पानी लगाते समय सांप ने काट लिया. इलाज के लिए युवक को तत्काल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पर युवक की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में खेत में पानी लगाते समय एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह घटना करमोहना ग्राम में हुई. मृतक युवक की पहचान शिवेंद्र के रूप में हुई है. वह अपने खेत में पानी लगा रहा था, तभी एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया. शिवेंद्र के साथ मौजूद लोगों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी. परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

घटना की जानकारी मिलने पर पयागपुर से भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी ली. मृतक के चाचा धीरेन्द्र ने बताया कि खेत में काम करते समय ही सांप ने शिवेंद्र को काटा था. स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

close