जिला पंचायत सदस्य के पति का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा:नशे में गाड़ी चला रहे युवक को छुड़ाने पहुंचे दंपती, पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा के पति विक्की मिश्रा ने जमकर हंगामा किया। खुद को जनप्रतिनिधि बताते हुए पुलिस कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की गई, एक आरक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस दौरान मौके पर जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा भी मौके पर मौजूद थीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल एक युवक को पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़ा था, जिसे विक्की मिश्रा और उनकी पत्नी आशा छुड़ाने के लिए पहुंचे थे।

हंगामे के बीच आरोपी युवक को मौके से भगा दिया गया, जिसके कारण पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पूरी कार्रवाई नहीं कर सकी। हालांकि इस मामले में ट्रैफिक प्रभारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। विक्की मिश्रा और उनकी पत्नी आशा मिश्रा कांग्रेस समर्थित पदाधिकारी हैं। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close