TVS ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता Electric Scooter सिर्फ 49,999 रुपए में ,एक चार्ज में चलेगा 86 किलोमीटर

TVS Motor Company ने चुन लिया है ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ (BaaS) मॉडल को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। कंपनी ने ग्राहकों के लिए ले आया है इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter V1 को 1.8 kWh वेरिएंट के साथ। BaaS मॉडल शुरुआती में लगत को काम करता है और साथ ही बैटरी की लम्बी गारंटी भी देता है। आइये हम ये जानते है की BaaS प्रोग्राम के बिना 1.8kWh वेरिएंट खरीदने पर आपके कितने पैसे खर्च होंगे और BaaS प्रोग्राम के साथ क्या होगी इस स्कूटर की कीमत ?
TVS Orbiter V1 के दाम
BaaS प्रोग्राम के बिना आपको यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको 84500 रुपए (एक्स शोरूम) में मिलेगा पर BaaS प्रोग्राम के साथ आपको सिर्फ 49,999 रुपए (एक्स शोरूम) खर्चा करने पड़ेंगी। ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के हिसाब से बैटरी की कीमत गाड़ी की कीमत से अलग रखी जाती है और इससे ग्राहकों को प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी की कीमत चुकानी होती है।
TVS Orbiter V2 के दाम
Orbiter V2 की जानकारी मिली है, लेकिन ‘बैटरी-ए-सर्विस’ स्कीम के बारे में जानकारी नहीं मिली। इसकी कीमत 1.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है और इसमें 3.1 kWh बैटरी पैक है। दावा है कि ये स्कूटर फुल चार्ज में 158 किलोमीटर तक चलता है।
हर किलोमीटर होगा कितना खर्च
ग्राहक 862 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाले फ्लेक्सबल पेमेंट प्लान चुन सकते हैं। BaaS प्लान में 5 साल या 70,000 km तक की एक्सटेंडेड वारंटी और बैटरी का अनलिमिटेड मासिक इस्तेमाल मिलता है।
TVS Orbiter V1 की सर्टिफाइड IDC रेंज 86 km है और यह लगभग 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। इसमें कनेक्टेड मोबाइल ऐप, वाइजर के साथ फ्रंट LED हेडलैंप और इनकमिंग कॉल डिस्प्ले वाला कलर्ड LCD क्लस्टर जैसे एडवांस्ड फीचर्स हैं, जो राइडर की सुविधा बढ़ाते हैं।