यूपी के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में निकली है इतने पदों पर वैकेंसी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी है और उम्मीदवारों फॉर्म सर आयोग की वेबसाइट से ही भरना होगा। बाकी सारी जानकारियाँ आयोग की ओर से जारी कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड UPPCB में भर्ती के लिए आवेदन 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होंगे, और फॉर्म में संशोधन 29 अप्रैल तक कर सकते हैं। डिटेल शेड्यूल आयोग ने जारी कर दिया है। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
शॉर्टलिस्टिंग होगी PET 2025 स्कोर के आधार पर
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन PET 2025 स्कोर के आधार पर होगा। आवेदन करते समय PET रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करना होगा और पदों की प्राथमिकता भी तय करनी होगी, जैसे कि कौन सा पद पहले और कौन सा बाद में चुनना है।
इन सरे पदों पर है वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 115 पद भरे जाएंगे, जिनमें वैज्ञानिक सहायक 10, वैज्ञानिक सहायक (रसायन) 5, लेखा परीक्षक 22, लिपिक संवर्ग 4, प्रयोगशाला सहायक 2, अनुसंधान सहायक 35, कनिष्ठ सहायक 29, और कंप्यूटर सहायक 8 पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न
सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है, पर लिखित परीक्षा के लिए शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों से अलग से परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और निगेटिव मार्किंग भी होगी।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
दिव्यांग उम्मीदवारों को अपनी दिव्यांगता कैटेगरी का प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। आयोग ने सलाह दी है कि आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की कोई गलती न हो।











