नया एसी ख़रीदीने से पहले जान लीजिये, AC की वारंटी के बारे में

नया एसी खरीदने का प्लान है? गर्मी का सीजन आ गया है और आप भी नया एयर कंडीशनर लेने की सोच रहे हैं। फीचर्स और डील के अलावा वारंटी का भी जरूर ध्यान दीजिये गा। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि एसी की तो बस एक साल की वारंटी मिलती है पर ऐसा नहीं है। बात तो यह है की एसी के साथ हमें तीन तरह की वारंटी बेनिफिट मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो तीन वारंटी और क्या-क्या कवर होता है इसमें।
ये हैं तीन तरह की वारंटी
पहली वारंटी: एसी के साथ एक साल की कंपनी की तरफ से प्रोडक्ट वारंटी मिलती है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता है। इस वारंटी में कंपनी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट कवर करती है, लेकिन फिजिकल डैमेज की स्थिति में कुछ नहीं मिलता।
दूसरी वारंटी: पहला साल पूरा होने के बाद भी आपका एसी पूरी तरह से वारंटी से बाहर नहीं होता। कुछ कंपनियां 5 साल तो कुछ 10 साल तक की कंप्रेसर वारंटी ऑफर करती हैं। ऑनलाइन एसी खरीदते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कंपनी कितनी वारंटी दे रही है।
तीसरी वारंटी: ऑफलाइन एसी खरीदते वक्त मोटर और PCB पर मिलने वाली वारंटी के बारे में जरूर पूछें। कई बार पार्ट वारंटी में होता है लेकिन जानकारी न होने पर आपको जेब से पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।











