यूपी में संदिग्ध परि​स्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी है. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. ग्रामीणों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के द्वारा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिश्रौलिया पोस्ट भटपुरा कला में एक 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान सुमित चौरसिया पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो मिश्रौलिया का ही मूल निवासी था.

घटना की जानकारी मृतक के मामा को मिली. सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सुमित का शव फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा गया था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई ओर इस दौरान घटना की सूचना मृतक युवक के मामा को दी गई.

मौके पर पहुंचे मामा ने बताया कि उन्होंने पहले ही परिजनों से शव को फंदे से न उतारने के लिए कहा था, ताकि पुलिस की जांच प्रभावित न हो. हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही शव को उतार लिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी के मुताबिक, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

close