उत्तर प्रदेश: राहुल बनकर अब्दुल्ला मेरी बेटी को भगा ले गया… पुलिस के सामने बिलख पड़ी मां, फिर…

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले से मुस्लिम युवकों के द्वारा खुद को हिंदू बनकर हिंदू लड़कियों के साथ पहले प्यार का जाल और फिर मौका मिलते ही उन्हें भगा ले जाने का काम कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही गाजीपुर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में भी मामला आया है. जहां पर एक युवती अपने मुस्लिम आशिक के साथ फरार हो गई है जो खुद को राहुल बताता था. और यह प्यार की कहानी फेसबुक से शुरू हुई और फिर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने तक चली. अब इसको लेकर युवती की मां ने मुस्लिम युवक सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाकर कार्रवाई की मांग कर रही है. उन्हें यह भी डर सता रहा है कि कहीं बेटी का धर्मांतरण कराकर उसका निकाह ना कर दिया जाए.
मामला गाजीपुर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले का है जहां पर एक महिला ने एक मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर अपनी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने साथ ही घर से नगदी और अन्य सामान भी ले जाने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए बताया है कि उसकी बेटी को एक मुस्लिम युवक अब्दुल्ला जिसने राहुल बनकर फेसबुक के माध्यम से पहले उनकी बेटी से दोस्ती किया और फिर अब उसे शादी का झांसा देकर कहीं लेकर चला गया है.
उनका कहना है कि उनके पति जो कपड़ों की फेरी करते हैं और वह खुद अपनी बेटियों के साथ कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में कपड़े की दुकान भी चलाती हैं। बीते 11 मार्च को जब वह अपने दुकान पर चली गई थी तब उनकी लड़की ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि दुकान पर छोड़ने के लिए आप आएंगे या फिर मैं चली जाऊं. तब लड़की के पिता ने उसे दुकान पर चले जाने को कहा लेकिन लड़की दुकान पर ना जाकर राहुल उर्फ अब्दुल्ला पुत्र आफताब के बहकावे में आकर कहीं भाग गई, और अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ दी है इतना ही नहीं जाते समय उसने घर में रखे हुए ₹50000 और कुछ गहना भी लेकर चली गई है.
जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने लड़की का पता किया लेकिन जब पता नहीं चला बाद में पता चला कि राहुल उर्फ अब्दुल्ला जो कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला है जो अपने पिता और मामा के साजिश के तहत उनकी लड़की को भगाकर ले गया है.
राहुल उर्फ अब्दुल्ला के मामा और उसके पिता उसकी लड़की बेटी का निकाह कर देंगे- पीड़ित मां
पीड़ित मां का यह अंदेशा है कि राहुल उर्फ अब्दुल्ला के मामा और उसके पिता उसकी लड़की बेटी का निकाह कर देंगे हालांकि यह सब बात पता करने में उन्हें काफी समय भी लग गया लेकिन जब पता नहीं चल पाया है तब उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत किया है.
पुलिस ने इस मामले में शिकायत पत्र पर आरोपी राहुल उर्फ अब्दुल्ला के साथ ही उसके पिता और उसके मामा के खिलाफ भारतीय न्याय संहीता 87, 318 (4) और 61 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.











