छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती, 625 असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी नियुक्ति

रायपुर। Chhattisgarh के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों और अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 700 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 625 असिस्टेंट प्रोफेसर, 50 लाइब्रेरियन और 25 स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद शामिल हैं। यह प्रक्रिया मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की पहल पर शुरू की गई है।

भर्ती प्रक्रिया के लिए PSC को भेजा गया प्रस्ताव

उच्च शिक्षा विभाग ने शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए विस्तृत रोस्टर तैयार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभाग ने Chhattisgarh Public Service Commission को 24 फरवरी 2026 को विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्ताव भेज दिया है।

इन विषयों में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

सरकारी महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद निम्न विषयों में भरे जाएंगे:

हिन्दी – 50

अंग्रेजी – 50

समाजशास्त्र – 50

राजनीति शास्त्र – 50

भौतिक शास्त्र – 50

गणित – 50

रसायन शास्त्र – 50

वनस्पति शास्त्र – 50

प्राणीशास्त्र – 50

अर्थशास्त्र – 25

इतिहास – 25

भूगोल – 25

कम्प्यूटर एप्लीकेशन – 15

वाणिज्य – 75

विधि – 10

इसके अलावा 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के पद भी भरे जाएंगे।

जल्द जारी होगा भर्ती विज्ञापन

विभाग ने शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या और परीक्षा का पाठ्यक्रम भी आयोग को भेज दिया है। प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद Chhattisgarh Public Service Commission द्वारा भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके बाद योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

शिक्षण व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी

सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से राज्य के सरकारी कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था और मजबूत होगी तथा छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा मिल सकेगी। फिलहाल पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा स्वीकृत पदों के विरुद्ध अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति भी की जा रही है। इनमें कई शिक्षक पीएचडी, NET और SET जैसी पात्रता परीक्षाएं पास कर चुके हैं।

close