शादी की खुशियां बनीं मातम! छज्जा गिरने से अब तक 3 की मौत, 35 घायल

औरंगाबाद : ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा पंचायत स्थित मझीयांवा गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.मंगलवार के पूर्वाह्न 2 बजे इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गांव में द्वार पूजा की तैयारी चल रही थी.इसी दौरान एक घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया.छज्जा गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई. इस हादसे में पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि करीब 35 से अधिक महिला-पुरुष और बच्चे घायल हो गए थे.

घटना में गंभीर रूप से घायल सरयू सिंह का इलाज बनारस में चल रहा था.सोमवार को डॉक्टरों ने उसीनकी हालत नाजुक बताते हुए जवाब दे दिया. परिजन उन्हें घर लेकर आए और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी भी मौत हो गई.

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.बताया जाता है कि बीगन सिंह के तीन पुत्र थे, जिनमें से दो की मौत पहले ही बीमारी के कारण हो चुकी थी और तीसरे पुत्र सरयू सिंह की मौत इस हादसे में हो गई. वृद्ध पिता के सामने तीनों बेटों का दुनिया छोड़ जाना पूरे गांव को भावुक कर रहा है.

मृतक सरयू सिंह के परिवार में 17 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार तथा दो पुत्रियां रीमा कुमारी और सीमा कुमारी हैं, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है.पत्नी फुलेश्वरी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com