बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश : बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के सबलापुर गांव के पास मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया है इसके बाद युवक की पहचान कर ली गई है मौके पर युवक के परिजन पहुंच गए हैं पुलिस ने परिजनों से वार्ता करने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पूरा मामला बहराइच जिले खेरीघाट थाना क्षेत्र का है जहां सबलापुर के पास एक संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला था ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और युवक के शव की पहचान करने की कोशिश की थी इसी दौरान बसुहार पिपरिया गांव निवासी विश्राम लोधी ने सूचना दी कि उनके चचेरे भाई गोमती प्रसाद (लगभग 50 वर्ष) सोमवार को घर से निकले थे, जिनका शव मंगलवार को सबलापुर गांव के पास पाया गया है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं.पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.मामले में जांच व आवश्यक कार्यवाही जारी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com