MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, 70% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट है. माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी करने को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में इन दिनाें बोर्ड एग्जाम के मूल्यांकन को जल्दी से निपटाया जा रहा है, जिसके तहत अभी तक 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की 70 फीसदी कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है. बाकी बची हुई 30 फीसदी कॉपियों के मूल्यांकन की टाइमलाइन तय कर दी गई है, जिससे रिजल्ट जारी किया जा सके.
आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है? जानेंगे कि कुल कितने शिक्षक मूल्यांकन के कामों पर लगे हुए हैं? साथ ही जानेंगे कि मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की काॅपियों के मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने क्या निर्देश दिए हैं.