10वीं पास के लिए UP में सरकारी नौकरी का मौका, आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 10वीं पास और सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मई 2026 निर्धारित की गई है. हालांकि UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए वे ही कैंडिडेट्स ने आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (UPPET) 2025 का स्कोर कार्ड हो. यानी UPPET 2025 में शामिल हुए कैंडिडेट्स ही यूपी लघु सिंचाई बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आइए जानते हैं कि यूपी लघु सिंचाई ने बोरिंग तकनीशियन के कितने पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं? जानते हैं कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPPET 2025 में कितना स्कोर होना चाहिए? इसके साथ ही शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानेंगे.

UPPET 2025 में शून्य या उससे कम स्कोर वालों को मौका नहीं

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए UPPET 2025 को अनिवार्य किया है. UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि बोरिंग तकनीशियन भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को UPPET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर बनी मेरिट के अनुसार की जाएगी. UPPET 2025 में वास्तविक स्कोर या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य और उससे कम नंबर पाने वाले कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट नहीं किया जाएगा.

10वीं पास होने के साथ ही सर्टिफिकेट जरूरी

यूपी लघु सिंचाई ने बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं, लेकिन ऐसे कैंडिडेट्स के पास ITI लाल डिग्गी पार्क, गोरखपुर की तरफ से जारी नलकूप मैकेनिक पाठ्यक्रम का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके साथ ही इस भर्ती के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की तरफ से मशीन मिस्त्री, फिटर, वायरमैन, टर्नर डिप्लोमा वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं. UPSSSC ने कहा है कि ITI, लाल डिग्गी पार्क, गोरखपुर की तरफ से नलकूप मैकेनिक पाठ्यक्रम का सर्टिफिकेट या किसी अन्य सरकारी समकक्ष मान्यता प्राप्त नलकूप मैकेनिक पाठ्यक्रम में दिया गया सर्टिफिकेट इस भर्ती के लिए मान्य होगा.

402 पदों पर भर्ती, 5 मई तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 के तहत 402 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 5 मई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close