सुपौल में कचरें के ढेर से निकल रही बदबू, सदर थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग पर अड़े सफाई कर्मी

सुपौल: पुलिस के विरुद्ध नगर परिषद सुपौल के कर्मियों का रुख शांत पड़ता नहीं दिखाई पड़ रहा है. नगर परिषद़् के कर्मी सदर थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग पर अड़े हुए हैं और इधर कचरे के चलते सुपौल शहर बदसूरत बनता जा रहा है. चौथे दिन यानि गुरुवार को भी एक भी सफाई कर्मी न तो सड़कों पर झाड़ू देते दिखे और न ही कचरे का उठाव करते ही नजर आए. शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर के आकार में और बढ़ोतरी ही नजर आई. इतना ही नहीं शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर से उठते दुर्गंध अब आमलोगों को जीना मुहाल करना शुरू कर दिया है.

नगर परिषद के सफाई कर्मियों का कहना है कि जबतक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हम सभी काम पर नहीं लौटेंगे. अगर समय रहते हम सबों को न्याय नहीं मिला तो इससे उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे. इन सबके बीच खुशियों का पर्व ईद सामने है। स्थिति अगर ऐसी ही रही तो लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी. उठाव के अभाव में जगह-जगह कचरा का बड़ा ढेर तो है ही, वहीं बाजार में अधिकांश दुकानों के आगे छोटे-छोटे कचरे के ढेर लगे हुए हैं सुबह जब दुकानदार दुकान खोलते हैं तो दुकान में झाड़ू लगा कचरे को दुकान के आगे व सड़क के किनारे कचरे को जमा कर दे रहे हैं.

ऐसे में लगभग हर जगह कचरा ही कचरा नजर आ रहा है. दुकानदारों का कहना है कि कचरे को फेंके भी तो कहां फेंके। जहां कचरा फेंकते थे वहां उठाव नहीं होने के चलते कचरे का बड़ा ढेर हो गया है. ऐसे में दुकान के आगे व सड़क के किनारे कचरे को छोड़ दे रहे हैं. अब तो स्थिति यह है कि कचरा उड़-उड़ कर यत्र-तत्र बिखर रहा है. कुछ दिन और यही हाल रहा तो शहर के सड़कों पर कचरा ही कचरा नजर आएगा. हड़ताल के चलते नगर परिषद के कार्यालय का ताला भी नहीं खुल रहा है, जिसके चलते आम लोगों का काम बाधित है। कार्यालय नहीं खुलने के चलते आमलोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है.

इधर नगर परिषद के कर्मी मानने को तैयार नहीं हैं. कार्यालय के समीप कोई नजर ही नहीं आ रहा है. कई ऐसे शहरी हैं जो हर रोज नगर परिषद का चक्कर लगा रहे हैं और कार्यालय में ताला लटका देख वापस घर लौट जा रहे हैं. ऐसे लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें और क्या न करें. जिस तरह मामला तूल पकड़ लिया ऐसे में जल्द होते नहीं दिखाई पड़ रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com