अक्षय कुमार छोड़िए… अब Ajay Devgn ला रहे हैं हॉरर फिल्म डायरेक्टर से मिलाया हाथ

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को आखिरी बार ‘दे दे प्यार दे 2’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. अजय देवगन लंबे वक्त से अपनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. ‘दृश्यम 3’ फिल्म का काम पूरा हो चुका है और 2 अक्टूबर 2026 को थिएटरों दस्तक देगी. इसी बीच अजय देवगन अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लग गए हैं. अजय देवगन एक बार फिर हॉरर जॉनर में हाथ आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इन दिनों अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. ऐसे में अजय देवगन भी हॉरर जॉनर में वापस लौट रहे हैं और इसके लिए उन्होंने जाने-माने फिल्ममेकर रोहित गुजराज के साथ हाथ मिलाया है.
‘दृश्यम 3’ सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर फिल्म है, जो रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके बाद सरदारजी’ के डायरेक्टर रोहित जुगराज के साथ मिलकर एक हाई-कॉन्सेप्ट जॉनर फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. इस अपकमिंग हॉरर फिल्म को कुमार मंगत प्रोड्यूस करने जा रहे हैं, जिसका टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है. इसे एक हाई-कॉन्सेप्ट हॉरर कहानी के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका सिनेमैटिक स्केल काफी बड़ा होगा.









