अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी से भरा वाहन, मौके पर युवक की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बुधवार को हादसा हो गया। यहां गिट्टी से भरी वाहन खाली करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मजदूरों ने वाहन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय उम्रर समन्स बिहार निवासी के रूप में हुई है। मामला रजगामार पुलिस थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के आनुसार, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी से भरी वाहन खाली करते समय हाइड्रोलिक जैक टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बगल में खड़ी ट्रेलर वाहन का स्टेपनी चेंज करा रहा वाहन मालिक उम्रर समन्स चपेट में आ गया। गाड़ी में दबने से मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर वाहन का चालक फरार हो गया है। घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया। मजदूरों ने वाहन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि वाहन से गिट्टी खाली करते समय साइट इंचार्ज मौजूद नहीं था। चालक अकेले गाड़ी खाली कर रहा था। इस दौरान हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि, मृतक मूलतः बिहार निवासी है, जो कोरबा के 15 ब्लॉक कॉलोनी में रहकर काम कर रहा था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com