जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाके जैसी आवाज से अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई देने से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद तुरंत सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और मेट्रो में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्टेशन के पास कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान पतंग का मांझा मेट्रो की दो पावर केबलों के बीच फंस गया, जिससे चिंगारी निकली और छोटा सा धमाका हुआ। इसके बाद मेट्रो ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर स्टेशन को खाली कराया और पूरे क्षेत्र की जांच शुरू की। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित हुईं, लेकिन जांच के बाद मेट्रो संचालन सामान्य कर दिया गया।

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पिंक लाइन का अहम स्टेशन है, जो उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर करते हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com