शादी से लौटते वक्त काल बना हाइवा! औरंगाबाद हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

औरंगाबाद : मदनपुर थाना क्षेत्र के देव-मदनपुर एसएच 101 में गुरुवार की रात्रि पेमा गांव समीप हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर में ऑटो सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी लालमोहन राम के पुत्र 22 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में की गई. घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला तथा तत्काल उन्हें इलाज के लिए मदनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। ईधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतक व घायल के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव से लिपटकर चीत्कार उठे.

रात्रि दस बजे सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मदनपुर के उमंगेश्वरी माता के मंदिर में किसी रिश्तेदार की शादी थी.शादी समारोह में शामिल होने के बाद अन्य रिश्तेदारों के साथ वह ऑटो में सवार होकर भाई के ससुराल लौट रहा था.इस दौरान जैसे ही पेमा गांव के समीप पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया.टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिससे घटनास्थल पर ही रंजीत की मौत हो गई.

इधर घटनास्थल पर पहुंची मदनपुर थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.

जानकारी के अनुसार मृतक रंजीत दो भाइयों में सबसे छोटा था.अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी.रंजीत सूरत में रहकर फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था.विगत 14 मार्च को ही वह अपने घर आया था.परिजनों को उससे काफी उम्मीदें थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं अकौना गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com