राजस्थान : होटल के अंडरग्राउंड कमरे में चल रहा था जुआ का खेल, पुलिस ने मारा छापा ,जानिए फिर क्या हुआ?

नागौर : जिले में जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खींवसर क्षेत्र के एनएच-62 स्थित होटल शिवम पैलेस पर छापा मारकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 25 हजार रुपए नकद, जुआ सामग्री और चार वाहन जब्त किए गए हैं.

इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.
। जानकारी के मुताबिक खींवसर थाना पुलिस को डीएसटी टीम से सूचना मिली कि जोधपुर रोड स्थित होटल शिवम पैलेस के अंडरग्राउंड कमरे में छक्का-दाना पर दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है.सूचना पर थानाधिकारी अदिति उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 13 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए, जबकि होटल संचालक संजय यादव जुआ खिलाने की व्यवस्था कर रहा था और प्रत्येक व्यक्ति से 1000 रुपए वसूल रहा था.

पुलिस ने मौके से 6.25 लाख रुपए नकद, छक्का-दाना की जोड़ी और दो स्टील के गिलास जब्त किए.इसके अलावा जुआ खेलने में उपयोग किए जा रहे एक बोलेरो, एक वैगनआर कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को भी जब्त किया गया.

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी नागौर, जोधपुर और पाली जिलों के निवासी हैं, जिनमें वजीर अली, हनुमानराम, ओमप्रकाश, इन्साफ खान, जगदीश, अमराराम, सुरेश कुमार, हरीराम, राजुराम, वकार, रमजान, किशन, दिनेश और होटल संचालक संजय यादव शामिल हैं, जो लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे हैं.

इस कार्रवाई में थानाधिकारी अदिति उपाध्याय (आईपीएस प्रोबेशनर) के साथ पोकरराम (उपनिरीक्षक), प्रकाशराम (हेड कांस्टेबल), सोहनराम (हेड कांस्टेबल), हेमाराम, प्रेमराज, गुटटू (महिला कांस्टेबल), पंकज (आरटी कांस्टेबल) और उम्मेदसिंह (चालक कांस्टेबल) शामिल रहे.

वहीं डीएसटी नागौर से मुकेश चंद्र (उपनिरीक्षक), ओमप्रकाश (सहायक उपनिरीक्षक), लिखमाराम (हेड कांस्टेबल चालक), दिनेश स्वामी, बलदेवराम, सुरेश कुमार, चंदाराम और कमल (कांस्टेबल) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बताया कि नागौर जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

close
Virus-free.www.avast.com