लखीमपुर खीरी : पंपों पर पेट्रोल-डीजल के लिए लग रही भीड़ बुलानी पड़ी थी पुलिस, बिना ईंधन जाने को तैयार नहीं लोग

लखीमपुर खीरी : जिले में अफवाहों के कारण गुरुवार की शाम और शुक्रवार दिन में  पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोग ड्रमों में ईंधन भरवाने पहुंचे, जिससे पुलिस बुलानी पड़ी.जबकि जिले के अधिकारियों ने पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रहे है.

जनपद के फ्यूल स्टेशनों पर शुक्रवार को अचानक भीड़ बढ़ गई. शहर से लेकर देहात तक पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों की लंबी कतारें लग गईं। हालत यह हो गई कि बीती रात  में  कुछ पंपों पर पुलिस बुलाना पड़ी। लोग वहां से बिना पेट्रोल लिए जाने को तैयार ही नहीं हो रहे थे. शुक्रवार को सुबह भी पंपों पर भीड़ दिखी.

दो सौ और तीन सौ का दिया जा रहा तेल

अफवाहों के बीच शहर के अलावा जिले की अलग अलग तहसीलों में आपाधापी मची हुई है.लोग ड्रमों, डिब्बे आदि लेकर डीजल पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं.इधर पेट्रोल पंप मालिकों ने लग रही लंबी-लंबी लाइनों को देखते हुए तय सीमा में डीजल पेट्रोल देने का फरमान जारी कर दिया गया है.किसी पेट्रोल पंप पर दो सौ रुपये तो कोई पांच सौ रुपये का ही पेट्रोल दे रहे हैं वहीं कुछ पेट्रोल पंप देर रात 10 बजते ही बंद हो गए थे.

जिले में विभिन्न कंपनियों के 286 फ्यूल स्टेशन हैं.विभागीय अफसरों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद अफवाहों के चलते लोगों में जल्दबाजी देखी गई. दोपहर तक हालात सामान्य रहे, लेकिन शाम होते ही पंपों पर भीड़ बढ़ने लगती है.बाइकों और कारों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के नौरंगाबाद चौराहे स्थित एक फ्यूल स्टेशन सुबह से बंद रहा.सूत्रों के मुताबिक वहां स्टॉक खत्म हो गया था.

निघासन रोड पर नायरा फ्यूल स्टेशन पर बढ़े दाम

निघासन रोड स्थित नायरा फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। कुछ उपभोक्ताओं के अनुसार, पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 100.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल के दाम में भी करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी बताई जा रही है.

close
Virus-free.www.avast.com