भूत बंगला की रिलीज टली, अब ट्रेलर के लिए भी करना होगा इंतजार

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, जिसका असर अब इसके ट्रेलर पर भी पड़ता नजर आ रहा है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया है।

फिल्म की रिलीज टलने के साथ ही ट्रेलर की तय तारीख पर भी बदलाव किया गया है। पहले जानकारी थी कि फिल्म का ट्रेलर 30 मार्च को जारी किया जाएगा, लेकिन अब इसे भी स्थगित कर दिया गया है। हालांकि नई तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेलर अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज किया जा सकता है।

फिल्म की रिलीज डेट बदलने के पीछे बॉक्स ऑफिस रणनीति को कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरी फिल्मों के साथ टकराव से बचने और बेहतर प्रदर्शन के लिए यह फैसला लिया गया है।

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी साल 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में साथ नजर आई थी।

फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और अब ट्रेलर की नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com