पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी और सऊदी प्रिंस की बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री मार्गों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष, ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों और समुद्री मार्गों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की और इस मामले में भारत के स्पष्ट रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए इस तरह के हमले गंभीर चिंता का विषय हैं।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि समुद्री मार्गों पर जहाजों की आवाजाही निर्बाध और सुरक्षित बनी रहनी चाहिए। वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए शिपिंग लाइनों का खुला रहना अत्यंत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए मिल रहे सहयोग पर भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और हितों को लेकर पूरी तरह सजग है।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। ऐसे समय में दोनों देशों के बीच यह बातचीत कूटनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने के पक्ष में है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com