युवाओं की पहली पसंद बनी ये बाइक, Bajaj Pulsar को भी छोड़ दिया पीछे, बन गई सेगमेंट किंग

भारत में 150-200cc मोटरसाइकिल सेगमेंट ने फरवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान कुल 1,78,187 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो फरवरी 2025 के 1,34,819 यूनिट्स के मुकाबले 32.17% ज्यादा है. इस तेजी के पीछे कम्यूटर और स्पोर्टी बाइक्स की लगातार बढ़ती मांग मुख्य वजह रही है, जहां कई कंपनियों ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की.

इस सेगमेंट में TVS Apache सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही. इसकी कुल 45,166 यूनिट्स बिकीं और इसमें 19% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं Bajaj Pulsar 44,750 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही, जिसमें 49.73% की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली. दोनों बाइक्स के बीच बहुत कम अंतर है, जिससे इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर साफ नजर आती है. तीसरे स्थान पर Honda Unicorn रही, जिसकी 36,317 यूनिट्स बिकीं और इसमें 25.53% की बढ़ोतरी हुई. यह बाइक कम्यूटर-प्रीमियम सेगमेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

TVS Apache सीरीज

भारत में स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली कम्यूटर बाइक्स की बात होती है, तो TVS Apache सीरीज का नाम सबसे आगे आता है. यह बाइक सीरीज खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो रोजाना इस्तेमाल के साथ स्पोर्टी राइडिंग का मजा भी लेना चाहते हैं. इस समय बाजार में Apache सीरीज के 5 नए मॉडल उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत लगभग 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल TVS Apache RTR 160 है, जिसमें 159.7cc का इंजन मिलता है और यह करीब 15.3 bhp की पावर देता है. वहीं इस सीरीज का सबसे महंगा और पावरफुल मॉडल TVS Apache RR310 है, जिसमें 312.2cc का इंजन दिया गया है और यह 33 bhp की ताकत पैदा करता है.

क्यों पॉपुलर है ये बाइक?

Apache सीरीज की शुरुआत साल 2006 में हुई थी. उस समय TVS को एक प्रीमियम बाइक ब्रांड की जरूरत थी, ताकि वह अपने पुराने ग्राहकों को बनाए रख सके. इसी सोच के साथ Apache को लॉन्च किया गया. शुरुआत में यह 150cc बाइक थी, जिसे बाद में अपडेट करके RTR 150 बनाया गया. RTR का मतलब होता है Racing Throttle Response, जो TVS के मोटरस्पोर्ट्स अनुभव को दिखाता है. समय के साथ इस सीरीज को और बेहतर बनाया गया और इसमें 160cc इंजन जोड़ा गया. आज भी TVS Apache RTR 160 बाजार में काफी पॉपुलर है और इसे लगातार अपडेट किया जाता रहा है. वर्तमान में इसके दो वर्जन उपलब्ध हैं RTR 160 और TVS Apache RTR 160 4V.

close
Virus-free.www.avast.com