रीवा में सनसनीखेज हत्या: बुजुर्ग महिला का सिर कटा शव मिला, इलाके में दहशत

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जहां सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव की है, जहां एक घर के पीछे महिला का धड़ बरामद हुआ, जबकि सिर अब तक गायब है।

मृतका की पहचान करीब 50 से 55 वर्षीय लीलावती पटेल के रूप में हुई है, जो गांव में अकेली रहती थीं। उनकी बेटी दूसरे स्थान पर रहती है। सोमवार दोपहर इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के इलाकों में सिर की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस जघन्य वारदात से सहमे हुए हैं।

मामले में पुलिस तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

close
Virus-free.www.avast.com