सुबह पूजा करने पहुंचे भक्त, तो गायब मिले महादेव! इलाके भारी तनाव

फतेहपुर : जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कापिल में स्थित डहरिया तालाब के समीप बने प्राचीन शिव मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराबी युवक ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति को उखाड़कर तालाब के गड्ढे में फेंक दिया.घटना से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां शिव मूर्ति गायब देख सभी स्तब्ध रह गए. मौके पर मौजूद बच्चों ने बताया कि गांव निवासी विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव प्रकाश ने मूर्ति को उखाड़कर पास के तालाब में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना तत्काल गांव के चौकीदार द्वारा थाना जहानाबाद पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को उसके घर के समीप से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी विजय कुमार शराब का आदी है और मानसिक रूप से भी अस्थिर बताया जाता है.पारिवारिक स्थिति भी ठीक नहीं है, उसकी पत्नी करीब एक वर्ष पूर्व उसे छोड़कर जा चुकी है, जिसके बाद से वह अधिकतर नशे में रहता है.
घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में मंदिर परिसर से शिव मूर्ति को बाहर निकालकर पुनः विधिवत स्थापित किया गया.तत्पश्चात गांव के आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से शांति एवं सद्बुद्धि की कामना की.
फतेहपुर। जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कापिल में स्थित डहरिया तालाब के समीप बने प्राचीन शिव मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराबी युवक ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति को उखाड़कर तालाब के गड्ढे में फेंक दिया.घटना से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं.