500 दिन के FD पर मिलेगा 7.40% रिटर्न, अक्टूबर में एक और सरकारी बैंक ने बदली ब्याज दरें, जानें डिटेल


फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अब तक कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस सूची में पब्लिक सेक्टर का पंजाब एंड सिंध बैंक भी शामिल हो चुका है। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 2.85% से लेकर 6.90% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 180 दिन या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर मिल रहा है।
7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक एफडी में कर सकते हैं। सुपर सीनियर सिटीजंस यानि 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को कुछ स्पेशल टेन्योर पर पर बैंक 15 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी नैनक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं।
कॉलेबल टर्म डिपॉजिट में निवेश की न्यूनतम एक लाख रुपये है। वहीं नॉन कॉलेबल डिपॉजिट में कम से कम 100.01 लाख रुपये और अधिकतम 299 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। कुछ चुनिंदा टेन्योर के लिए नॉन कॉलेबल ऑप्शन चुनने पर 5 से 10 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।
500 दिन के टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 500 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.40% है। 666 दिन के एफडी पर 6.85% ब्याज बैंक दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। 444 दिन के टेन्योर पर 6.80% ब्याज सामान्य नागरिकों को बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.30% है। 777 दिन के एफडी पर 6.10% और 999 दिन के एफडी पर 6% ब्याज मिल रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 14 दिन- 2.85%
- 15 से लेकर 30 दिन- 2.85%
- 31 से लेकर 45 दिन- 2.85%
- 46 से लेकर 90 दिन- 3.35%
- 91 दिन से लेकर 120 दिन- 3.35%
- 121 दिन से लेकर 150 तक- 3.35%
- 151 दिन से लेकर 179 दिन- 450%
- 180 दिन से लेकर 364 दिन- 4.50%
- 1 साल- 5.85%
- 1 साल से अधिक और 374 दिन तक- 5.60%
- 1 साल से लेकर 374 दिन कॉलेबल एफडी- 6.40%
- 375 दिन नॉन कॉलेबल- 6.50%
- 376 दिन से लेकर 443 दिन- 5.60%
- 444 दिन- 6.80%
- 444 दिन नॉन कॉलेज- 6.90%
- 445 दिन से लेकर 499- 5.85%
- 446 दिन से 500 दिन- 6.90%
- 501 दिन से लेकर 665 दिन- 5.85%
- 666 दिन- कॉलेबल- 6.85%
- 666 दिन नॉन-कोलेबल- 6.95%
- 667 दिन से लेकर 22 महीने से कम- 5.85%
- 22 महीने- 5.95%
- 22 महीने से अधिक और 2 साल से कम- 5.85%
- 2 साल से लेकर 776 दिन- 5.95%
- 777 दिन- 6.10%
- 778 दिन से लेकर 998 दिन- 5.85%
- 999 दिन- 6%
- 999 दिन नॉन कॉलेबल- 6.05%
- 1000 दिन से लेकर 3 साल से कम- 5.95%
- 3 साल से लेकर 44 महीने से कम- 5.85%
- 44 महीने- 5.95%
- 44 महीने से अधिक और 5 साल से कम- 5.85%
- 5 साल- 5.95%
- 5 साल से अधिक और 66 महीने से कम- 5.85%
- 66 महीने- 5.95%











