घरेलू विवाद में बुजुर्ग की मौत: बहू के हमले के बाद गई जान, आरोपी महिला गिरफ्तार

रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लौर थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरा में 75 वर्षीय बुजुर्ग का अपनी बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बहू ने पहले बुजुर्ग को धक्का देकर गिरा दिया और फिर उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद बुजुर्ग की हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई। बाद में एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

close
Virus-free.www.avast.com