ATM ट्रांजेक्शन पर नया अपडेट, पैसे निकालने से पहले जान लें ये नियम

1 अप्रैल 2026 से देश के कई बड़े बैंकों जैसे HDFC Bank, Punjab National Bank (PNB) और Bandhan Bank ने ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिए हैं. इन बदलावों का सीधा असर ग्राहकों के कैश निकालने के तरीके, फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा और अतिरिक्त चार्जेस पर पड़ेगा.

HDFC Bank: UPI निकासी भी फ्री लिमिट में शामिल

HDFC बैंक ने ATM से UPI के जरिए होने वाली कैश निकासी को अब मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया है. यानी अब UPI से कैश निकालना भी सामान्य ATM ट्रांजैक्शन जैसा ही माना जाएगा. अगर ग्राहक तय फ्री लिमिट (आमतौर पर 5 ट्रांजैक्शन) से ज्यादा निकासी करते हैं, तो उन्हें हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये (टैक्स अलग) देने होंगे.

PNB: डेली विड्रॉल लिमिट में कटौती

PNB ने अपने कई डेबिट कार्ड्स पर रोजाना कैश निकालने की सीमा घटा दी है. पहले जहां कुछ कार्ड्स पर 1 लाख रुपये तक निकालने की सुविधा थी, अब उसे घटाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है. वहीं, प्रीमियम कार्ड्स के लिए यह लिमिट 1.5 लाख से घटाकर 75,000 रुपये कर दी गई है. यह बदलाव RuPay, Visa और Mastercard के कई कार्ड्स पर लागू होगी.

Bandhan Bank: फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव

Bandhan बैंक ने भी ATM इस्तेमाल के नियमों में संशोधन किया है. अपने ATM पर ग्राहक महीने में 5 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन मुफ्त कर सकते हैं, जबकि नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर कोई लिमिट नहीं है. दूसरे बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे. इसके बाद हर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये और नॉन-फाइनेंशियल पर 10 रुपये शुल्क लगेगा. बैलेंस कम होने पर फेल ट्रांजैक्शन के लिए 25 रुपये पेनल्टी भी देनी होगी.

ग्राहकों को क्या करना चाहिए

इन नए नियमों से साफ है कि अब ATM इस्तेमाल पर पहले से ज्यादा ध्यान देना होगा. UPI निकासी को भी लिमिट में शामिल करने, डेली विड्रॉल कम होने और फ्री ट्रांजैक्शन घटने से ग्राहकों को अपने कैश उपयोग की बेहतर योजना बनानी होगी, ताकि अनावश्यक चार्जेस से बचा जा सके.

close
Virus-free.www.avast.com