कटनी धक्का लगाकर स्टार्ट हुई बस बनी हादसे की वजह, कटनी में 5 घायल

मध्यप्रदेश : कटनी जिले से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां धक्का लगाकर स्टार्ट की गई बस हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में 5 यात्री घायल हुए हैं, जिसके बाद परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है.
कटनी के विजयराघवगढ़-कटनी मार्ग पर सोमवार को लामतरा फ्लाईओवर के पास एक बड़ा हादसा हो गया.विजयराघवगढ़ से कटनी जा रही यात्री बस अचानक रास्ते में बंद हो गई. चालक ने बस को स्टार्ट करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन जब बस चालू नहीं हुई तो उसने यात्रियों से नीचे उतरकर धक्का लगाने को कहा.
करीब एक दर्जन यात्रियों ने बस को धक्का लगाया.जैसे ही बस स्टार्ट हुई, ढलान पर होने के कारण वह तेज रफ्तार से आगे बढ़ गई। अचानक बढ़ी गति के चलते ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पलट गई.
5 यात्री घायल बस अनियंत्रित होकर पलटी ढलान बनी हादसे की बड़ी वजह
हादसे के बाद परिवहन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है.साथ ही ड्राइवर का लाइसेंस भी 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है.
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल के अनुसार, बस मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है और वाहन को पूरी तरह फिट करने के बाद ही दोबारा टेस्टिंग के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.
फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है.









