बहराइच में मौलाना सलीम पर हुई रासुका लगाने की विश्व हिंदू परिषद ने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बहराइच : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना सलीम को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है.जिले में दर्ज मुकदमे के चलते एसटीएफ ने उसे बहराइच पुलिस को सौंपा था.मंगलवार को मौलाना सलीम को जेल भेज दिया गया.इसके बाद हिंदू संगठनों ने मौलाना पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग की है.
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष तरुण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा.इस पत्र में मौलाना सलीम के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है.मौलाना सलीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद कल पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था इस दौरान मौलाना ने माफी भी मांगी थी और मौलाना लंगड़ाते हुए भी दिखा था.
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि मौलाना सलीम के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 80 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.उन्होंने आशंका जताई कि उनकी शीघ्र रिहाई से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. इसी कारण उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई आवश्यक है.
इस दौरान अंशुमान यज्ञसेनी और राजकुमार सोनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे.









