सड़क हादसे में घायल पार्षद की मौत:झारखंड से लौटते समय हुए थे हादसे के शिकार, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 3 के युवा पार्षद अरुण नागवंशी का निधन हो गया है। 22 मार्च को झारखंड से लौटते समय उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।

दुर्घटना के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही थी। हालांकि गुरुवार रात अचानक उनके सिर में तेज दर्द उठा।

परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए बलरामपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित अन्य पार्षदों ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com