भक्ति रस कहां है! एक्शन में दिखे राम बने रणबीर कपूर, रामायण टीजर पर धुरंधर का असर?

रामायण से भक्ति रस को अलग नहीं किया जा सकता, त्याग और करुणा के भाव को दूर नहीं किया जा सकता. रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण के टीजर में कुछ टेक्स्ट अंग्रेजी में लिखे आते हैं. जिसमें कहा गया है- एक ऐसी महागाथा जो पिछले पांच हजार सालों से हमारे दिलों पर राज कर रही है. लेकिन दुनिया भर के रामायण प्रेमी इस बात को बखूबी जानते हैं कि इस कहानी और इसके किरदारों की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह है- भक्ति रस, प्रेम और त्याग. जबकि रणबीर कपूर की रामायण के टीजर को बारीकी से देखिए तो रामायण का ये मूल तत्व ही गायब हैं. वीएफएक्स भरपूर हैं. रणबीर एक्शन में दिख रहे हैं, जैसे कि हालिया ब्लॉकबस्टर धुरंधर में रणवीर सिंह नजर आते हैं.

हालांकि किसी ट्रेलर और टीजर को देखकर आने वाली फिल्मों के बारे में धारणा पुख्ता नहीं की जा सकती. लेकिन फिल्म की एक झलक तो दिखा ही देती है. ट्रेलर और टीजर फिल्म के आगाज होते हैं, जिसके अंजाम थिएटर्स में देखने को मिलते हैं. बात रामायण की हो तो इसकी जवाबदेही और भी बढ़ जाती है. रामायण की कहानियां देश की संस्कृति और इतिहास को दर्शाती है. इसका अपना धार्मिक महत्व है. और पर्दे पर किसी भी धार्मिक कृति के प्रस्तुतिकरण में निर्देशक या लेखक की अपनी सोच और शैली की स्वीकृति हमेशा चुनौतीपूर्ण होती है. पिछले सालों में इसके असर देखे जा चुके हैं.

मल्टीस्टारर, 4000 करोड़ का बजट!

आपको बताएं दिवाली 2026 के मौके पर रामायण का पहला पार्ट देखने को मिल सकता है. फिल्म की मेकिंग लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही थी. सीता, रावण, हनुमान, लक्ष्मण आदि किरदारों के लिए सई पल्लवी, यश, सनी देओल, अमिताभ बच्चन, अरुण गोविल आदि मल्टीस्टारर, करीब चार हजार करोड़ के भारी भरकम बजट, फिल्म को दो पार्ट में रिलीज की तैयारी- आदि आदि बातें इसके भव्य प्रचार-प्रसार के साधन बनीं. फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं, दंगल जैसी कामयाब फिल्म जिनके नाम से दर्ज है. उन्होंने बरेली की बर्फी जैसी भावुक फिल्म लिखी भी थी. रामायण फिल्म के लेखक अपहरण के लिए नेशनल अवॉर्ड विनर लेखक श्रीधर राधवन हैं. लेकिन इसके बाद उनकी ख्याति यशराज की स्पाई यूनिवर्स वॉर, वॉर 2, पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्मों के लेखक के तौर पर भी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close