भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा! AC की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : बहराइच जनपद की 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बहराइच-.एवं उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से सामान ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.यह कार्रवाई 42वीं वाहिनी SSB बहराइच-.द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 656 के पास की गई.
बताया जा रहा है कि दो व्यक्ति साइकिल से संदिग्ध अवस्था में नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए.नाका पार्टी द्वारा रुकने का संकेत देने पर दोनों व्यक्तियों ने अपने साथ लाए सामान को फेंककर भागने का प्रयास किया। तत्पश्चात जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान निवरू पुत्र मुन्नू निवासी रंजीत बोझा, तहसील नानपारा, जनपद बहराइच (उ.प्र.), उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई.तलाशी के दौरान उसके पास से 02 साइकिल एवं 02 LG ड्यूल इन्वर्टर स्प्लिट एयर कंडीशनर बरामद किए गए. जब्त एसी के मॉडल एवं सीरियल नंबर भी दर्ज किए गए हैं.
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इन सामानों को अवैध रूप से नेपाल ले जाकर बेचता है और उससे प्राप्त धन से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है.आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का वैध बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका.आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण करने के बाद आरोपी एवं जब्त सामान को कस्टम कार्यालय नानपारा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया.











