जबलपुर में शराब के लिए खूनी खेल! पैसे न देने पर चाकूबाजी, महिला समेत तीन घायल

मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले में अवैध तरीके से शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू बाजी की वारदात सामने आई है जहां महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया गया है जहां पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दिए जहां पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
थाना अधारताल में ममता विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी बांदा बाबा दुर्गा मंदिर के पास अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जागृतिनगर बंगलों में काम करती है घर के बाहर खड़ी थी  तभी पड़ोस में रहने वाला राहुुल उर्फ लल्ला सोंधिया आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो गाली गलोज करने लगा तथा चाकू से हमलाकर गाल में चोट पहुचा दी, उसके पति चंद्रभान विश्वकर्मा बीच बचाव करने आये तो राहुल ने पति को धक्का देकर गिरा दिया पति के गाल में खरोंच आई है.
राहुल बोला कि थाना में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर दूंगा। रिपोर्ट पर धारा 296, 118(1), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
थाना गोहलपुर में बसीर अहमद उम्र 40 वर्ष निवासी गाजीनगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ईरिक्शा चलाता है राशिद मंसूरी उसके घर के बाजू में रहता था जो वर्तमान में सरकारी आवास मल्टी में रहने  चला गया है जो उससे रंजिश रखता है सुबह लगभग 10 बजे राजिश असांरी अपने साला भोन्दु अंसारी के साथ घर आया और उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो दोनेां उसके साथ गाली गलोज करने लगे.
राशिद ने उस पर चाकू से हमला किया उसने  चाकू हाथ से पकड़ा जिससे हथेली में चोट आयी भोन्दु ने लोहे की राड से हमलाकर पीठ जांघ में चोट पहुॅचा दी उसकी पत्नी निलोफर बीच बचाव करने आयी तो राशिद ने भोंदु से लोहे की राड लेकर पत्नी निलोफर के वायें पैर मे मारकर चोट पहॅुचा दी तथा दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये.रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
थाना गोहलपुर में आदित्य रजक उम्र 18 वर्ष निवासी धोबी चौगड्डा छोटा फुहारा गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई की रात लगभग 10-30 बजे वह चंदन मोबाइल वाले की दुकान गया था तभी अंश ठाकुर एवं उदय गुप्ता आकर उसे बुलाकर बिना किसी बात को लेकर अंश ठाकुर ने उसे चाटा मारकर बोला कि तू बहुत गुण्डा बन रहा है शराब पीने के लिये पैसे दे, उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों गाली गलोज करते हुये झूमाझपटी करने लगे.
अंश ठाकुर ने चाकू से हमलाकर उसके वायें हाथ की हथेली में चोट पहॅुचा दी तथा उदय गुप्ता हाथ मुक्कों से मारपीट किया। तथा दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।  रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

close
Virus-free.www.avast.com