श्रावस्ती में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, एक की मौत

उत्तर प्रदेश : श्रावस्ती जनपद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां पर गैस एजेंसी जा रहे बाइक सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गया बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि दूसरे घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है
पूरा मामला श्रावस्ती जनपद के गोहनिया गांव का है जहां पर गोहनिया गांव से रेवलिया गैस एजेंसी जा रहे प्रसाद उम्र 30 वर्ष पुत्र स्वामी दयाल और शिवकुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र रामदास गैस एजेंसी की तरफ जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक तिलकपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गई बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी.
इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसके चलते गया प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि घायल शिवकुमार का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.









