पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला

आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में आज(3 अप्रैल, 2026) को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्सके बीच भिड़ंत हो रही है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक(एमए चिदंबरम) स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का यह सीजन का दूसरा मुकाबला है। चेन्नई सुपर किंग्स का को पहले मैच में गुवाहाटी में राजस्थान के खिलाफ हार मिली थी। वहीं पंजाब किंग्स की टीम गुजरात के खिलाफ घर पर अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल हुई थी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स अपने किले में पंजाब कि खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करके अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी। ऐे में इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है जबकि पंजाब किंग्स का नेतृत्व श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) करेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच में सीएसके और 16 मैच में पीबीकेएस ने जीत दर्ज की है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर लीग में देखने को मिली है। पिछले सीजन दो बार भिड़ंत हुई थी और दोनों ही बार बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी थी। चेन्नई में पंजाब ने सीएके को 4 विकेट से और मुल्लांपुर में खेले गए मैच में 18 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। चेन्नई और पंजाब के बीच चेपॉक स्टेडियम में कुल 9 मैच खेले गए हैं जिसमें से 5 मैच में पंजाब ने और चार में चेन्नई जीत हासिल करने में सफल रही। सीएसके और पीबीकेएस के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में चार बार बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी जबकि चेन्नई सुपर किंग्स केवल एक मुकाबले में जीत का स्वाद चखने में सफल रही।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे।

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पाइला अविनाश, शशांक सिंह।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com