टोक्यो में दिखेगा रश्मिका मंदाना का जलवा, Anime Awards 2026 में बनेंगी प्रेजेंटर

पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इस साल लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वो चर्चा में रह रही हैं. हाल ही में उनसे जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है.

दरअसल, रश्मिका एक बार फिर से इंटरनेशनल मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं. एक्ट्रेस साल 2026 में टोक्यो में होने वाले 10 वें ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी दी है

ये इवेंट 23 मई 2026 को जापान के टोक्यो शहर में ऑर्गेनाइज किया जाएगा. जहां दुनियाभर के कलाकार, क्रिएटर्स और एनीमे इंडस्ट्री से जुड़े बड़े नाम एक साथ जुटेंगे और बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा.

खास बात यह है कि रश्मिका मंदाना इससे पहले 2024 में भी इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बन चुकी हैं, जहां उन्होंने इतिहास रचते हुए पहली भारतीय प्रेजेंटर बनने का गौरव हासिल किया था और अब उनकी वापसी इस उपलब्धि को और भी खास बना रही है.

2024 में पहली बार टोक्यो पहुंचने पर रश्मिका ने अपने एक्सपीरियंस को बेहद खास बताया था और कहा था कि जापान जाना उनका बचपन का सपना था, जो इस एनीमे अवॉर्ड्स के जरिए पूरा हुआ.

पिछली बार के अपने एक्सपीरियंस को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ये बहुत शानदार है, सच में मुझे जापान से बहुत प्यार है और जापान सच में बहुत खास हैं, अब मैं हर साल यहां वापस आती रहूंगी.

कुछ वक्त पहले तक रश्मिका अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं. उन्होंने 26 फरवरी को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड विजय देवरोकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी, शादी की तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद किया था.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com