रायपुर में उमंग शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न:नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी, भक्ति, उत्साह और सेवा भाव से गूंजा कार्यक्रम

रायपुर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की उमंग शाखा रायपुर द्वारा सत्र 2026–28 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम् उच्चारण और गायत्री मंत्र से हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में शाखा सदस्याएं उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक आयोजन को सफल बनाया।

समारोह के दौरान निवर्तमान शाखा अध्यक्ष रश्मि गोयल को शाखा की बहनों ने विदाई दी। शाखा संरक्षक एवं निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्षा अरूणा अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीनु लाठ, सचिव रोमी अग्रवाल और कोषाध्यक्ष संजया केड़िया सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मीनु लाठ को ताज पहनाकर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं, वहीं रश्मि गोयल ने उन्हें बैज पहनाकर बधाई दी

हनुमान चालीसा का हुआ पाठ

कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालीसा का भक्ति भाव से 155 बार पाठ किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने मंदिर में आरती कर प्रसाद स्वरूप बूंदी-भुजिया वितरित किया। आयोजन में कुछ बच्चों की भी सहभागिता रही। स्वादिष्ट जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close