केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा गिफ्ट! 28 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में DA का ऐलान संभव

दिवाली का त्यौहार नजदीक है और 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई 2026 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते/महंगाई राहत का इंतजार है। पहले खबर आई थी कि नवरात्रि- दशहरे को देखते हुए 7, 14 या 21 अक्टूबर 2026 को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका ऐलान हो सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि 14 अक्टूबर वाली बैठक में रेलवे कर्मचारियों के परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस को मंजूरी मिली।

इसके बाद कर्मचारियों के नॉन-परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस का भी घोषणा हुई, लेकिन डीए पर कोई फैसला नहीं हुआ । अब चर्चा है कि बुधवार, 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेटे बैठक में डीए/डीआर वृद्धि का प्रस्ताव आ सकता है।

कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि दिवाली से पहले वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग डीए/डीआर की संशोधित दरों के संबंध में आदेश जारी कर सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संंबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है ना ही कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। इससे पहले जनवरी 2026 के डीए में भी देरी हुई थी। दरों की घोषणा होली की बजाय अप्रैल में की गई थी।

इस बार 3% महंगई भत्ता बढ़ना तय

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही आंकड़ों के मुताबिक, इस बार जुलाई 2026 से 3% महंगाई भत्ता बढ़ने का अनुमान है। चुंकी श्रम मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो द्वारा जून 2026 तक AICPI-IW आंकड़े के आधार पर डीए का कैलकुलेशन करीब 63.76% तक पहुंचा है, जो 3% वृद्धि की ओर संकेत कर रहा है। सरकार दशमलव के बाद के अंकों को छोड़कर केवल पूर्ण संख्या को ही आधार मानती है, इसलिए जुलाई 2026 से कुल डीए 63% होने की संभावना है।

जुलाई से मिलेगा 63% DA और 3 महीने का एरियर?

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2026 से 60% की दर से DA का लाभ मिल रहा है। अगर 3% और वृद्धि होती है तो यह बढ़कर 63% हो जाएगा। चुंकी नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर 2026 का एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा।

उदाहरण के तौर पर, DA 60% से 63% होने पर 18 हजार बेसिक वालों को 540 रु, 25 हजार वालों को 750 रु, 40 हजार वालों को 1200 रु, 50 हजार वालों को 1500 रु और 1 लाख बेसिक वालों को 3000 रुपए महीना ज्यादा मिलने की संभावना है।

यह डीए बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद दूसरी समीक्षा होगी। बता दें कि जब तक 8वें वेतन आयोग के सैलरी स्लैब लागू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA मिलता रहेगा।

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close