November Bank Holidays: दिवाली, भाई दूज और गुरु नानक जयंती… नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट


अक्टूबर समाप्ति की ओर है और नवंबर का महीना दस्तक देने को तैयार है। अगले महीने दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे, जिसके चलते देश के कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंकों में अवकाश रहने वाला है। इसमें कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी और कई छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में ही रहेंगी।
इसके अलावा दूसरा और चौथा शनिवार (14 व 28 नवंबर) और साप्ताहिक अवकाश (1, 8, 15, 22, 29 नवंबर रविवार) को भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, Net Banking और ATM 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रहेंगी, ऐसे में चेक क्लियरिंग और शाखा से जुड़े कैश ट्रांसफर जैसे कामों के लिए छुट्टियों की तारीखों को ध्यान में रखकर योजना बना सकते हैं।
नवंबर बैंक अवकाश सूची
- 1 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 8 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश / दिवाली (लक्ष्मी पूजन)
- 9 नवंबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा / विश्वकर्मा दिवस (अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ)
- 10 नवंबर (मंगलवार): बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नए साल विक्रम संवत नववर्ष दिवस (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर)
- 11 नवंबर (बुधवार): भाई दूज, भ्रातृद्वितीया, निंगोल चकौबा (गंगटोक, इंफाल, कोलकाता, लखनऊ और शिमला)
- 13 नवंबर (शुक्रवार): वांगला महोत्सव, शिलोंग
- 14 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
- 15 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 16 नवंबर (सोमवार): छठ पूजा (पटना और रांची)
- 20 नवंबर (शुक्रवार): इगास-बगवाल पर्व, देहरादून
- 22 नवंबर (रविवार):साप्ताहिक अवकाश
- 23 नवंबर (सोमवार): सेंग कुट स्नेम, शिलोंग
- 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती / प्रकाश पर्व (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और कोहिमा)
- 27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंतीबेंगलुरु
- 28 नवंबर (शनिवार) : चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
- 29 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई (Google Pay, phonePe, paytm) और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।











