KBC 18 के मंच पर साई पल्लवी से हुआ ‘सीता’ के किरदार पर सवाल, जवाब सुन अमिताभ बच्चन भी हुए प्रभावित

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मेगा बजट फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच दीवानगी हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी पूरी स्टार कास्ट इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में फिल्म के मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर पहुंचे।

इस शो के दौरान फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे हुए हैं जिसका एक शानदार प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए। अमिताभ बच्चन के सामने फिल्म के किरदारों और शूटिंग से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बातचीत की गई जिसे देखकर फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है।

माता सीता का किरदार मिलने पर क्या बोलीं साई पल्लवी

शो के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन ने स्टार कास्ट से सवाल किया कि जब उन्हें अपने किरदारों के बारे में पता चला तो उनके मन में क्या ख्याल आया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए सबसे पहले साई पल्लवी से जवाब देने के लिए कहा। दरअसल साई ने बहुत ही सादगी से जवाब देते हुए बताया कि आम तौर पर कलाकार सोचते हैं कि वे नए किरदार में क्या नया करेंगे, लेकिन माता सीता के मामले में उनकी सोच बिल्कुल अलग थी।

साई पल्लवी ने आगे बताया कि उनके मन में यह ख्याल आया कि वे इस महान किरदार से क्या सीख सकती हैं और उन्हें इससे क्या ज्ञान मिलेगा। उन्होंने शूटिंग से पहले प्रार्थना की थी कि माता सीता खुद उनके जरिए इस भूमिका को निभाएं। उनका यह प्यारा और धार्मिक जवाब सुनकर वहां मौजूद अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित नजर आए और शो का यह एपिसोड चर्चा में आ गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम और यश निभाएंगे रावण का रोल

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर पहली बार भगवान राम के रूप में नजर आने वाले हैं। उनके साथ साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार को पर्दे पर उतारेंगे। वहीं दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार यश इस फिल्म में कुख्यात और शक्तिशाली रावण की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। इन सभी कलाकारों के नाम सामने आने के बाद से ही फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close