योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है विक्षिप्त हो चुकी है, सपा पर भी निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर जिले की बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 411 करोड़ से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया, योगी ने इस मौके पर काह  बिठूर की अपनी महत्ता है। इस धरा ने सृष्टि को बनते हुए देखा है। महर्षि वाल्मीकि की तपस्या के प्रभाव को देखा है। इसी भूमि से 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर में नाना साहब पेशवा और तात्या टोपे ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने का काम किया था।

योगी ने कहा हम अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करते हैं हम ये मानकर चलते हैं कि सनातन धर्म के प्रति , इस धरती के प्रति किसी का योगदान है तो उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारा दायित्व है महर्षि बाल्मीकि ने हमें रामायण के रूप में  दुनिया का पहला महाकाव्य दिया आज हम उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा हजारों साल पहले लंका विजय कर भगवान राम अयोध्या आये थे लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अयोध्या का क्या हाल बनाकर रखा सबको मालूम है वहां गंदगी ही गंदगी रहती थी अँधेरे में डाकती डालने की आदत वाली पार्टियों ने योधा में भी वही किया, वहां विकास नहीं किया और जब भाजपा सरकार  ने योजना बनाई तो रोड़े अटकाए , भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलवाई , मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाए लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने रमला भव्य रूप से विराजे हैं उन्होंने कहा प्रभु श्री राम और निषादराज की मित्रता जब तक रहेगी, सपा एवं कांग्रेस के राज का स्वाहा होना तय है।

योगी ने पूछा अखिलेश जी, बांग्लादेशी घुसपैठियों से इतना प्यार क्यों है?

योगो ने कहा वर्ष 2012 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी, तब इन्होंने पहली कैबिनेट में भदोही के नाम से ‘सद्गुरु रविदास जी’ का नाम हटा दिया लेकिन आज फिर से भदोही का नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ कर दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा देश के अंदर दो मियां हैं- एक ‘छोटे मियां’, एक ‘बड़े मियां’ ये बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं और दलितों, वंचितों, गरीबों, अन्नदाता किसानों एवं युवाओं का अपमान करते हैं। योगी ने  सवाल किया अखिलेश जी, बांग्लादेशी घुसपैठियों से आपको इतना प्यार क्यों है?

योगी बोले रोज नए नए षड्यंत्र रचती है कांग्रेस 

मुख्यमंत्री ने कहा सपा का मतलब दंगा है, सपा का मतलब भ्रष्टाचार है, सपा का मतलब परिवारवाद है, सपा का मतलब अराजकता है, योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है,  उन्होंने कहा जो राम विरोधी हैं उन्हें राम का भव्य मंदिर अच्छा नहीं लग रहा , योगी ने कहा कांग्रेस रोज नए षड्यंत्र करती है देश की संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करती है और अनर्गल प्रलाप करती है एय देशकी जनता जानती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close