छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत

छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई है। नांगुर में 30 मिमी और जगदलपुर में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

कोंडागांव जिले के बेतबेड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत हो गई। घटना जंगल क्षेत्र में हुई, जहां मवेशी चर रहे थे। वहीं कोरबा जिले में भी पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com