घर में अकेली थी युवती… लौटे परिजन तो दिखा ऐसा मंजर, मच गया हड़कंप

सीधी : जिले के बहरी थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक और सनसनी में डाल दिया है.महज 24 वर्षीय युवती सीमा विश्वकर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्राम करौदी का है। मृतका मूल रूप से सुपेला की निवासी थी और वर्तमान में करौदी पाही में रह रही थी.शनिवार सुबह करीब 10 बजे यह दुखद घटना उस समय घटी, जब परिवार के अन्य सदस्य खेत में फसल कटाई के लिए गए हुए थे और युवती घर पर अकेली थी.
परिजनों के मुताबिक, जब वे दोपहर में वापस लौटे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई- युवती फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली.यह नजारा इतना भयावह था कि परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया.इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बहरी के मर्चुरी सेंटर भेज दिया गया.
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.









