IPL 2026: डेविड मिलर नहीं आईपीएल के इस नियम की वजह से हार गई दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2026: डेविड मिलर नहीं आईपीएल के इस नियम की वजह से हार गई दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 1 रन से हार मिली. ये टीम आसानी से मैच जीत सकती थी लेकिन डेविड मिलर ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर जानबूझकर रन नहीं लिया और आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए. हालांकि इस हार की वजह सिर्फ डेविड मिलर का खराब फैसला नहीं रहा. इस हार के पीछे एक बड़ी वजह आईपीएल का नियम भी रहा. आईपीएल का वो नियम जिसे बदलने के लिए कई पूर्व क्रिकेटरों ने आवाज उठाई है. लेकिन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इसपर फैसला ही नहीं लिया और अब दिल्ली कैपिटल्स को उसी नियम की वजह से हार सामना करना पड़ा है.

IPL का विवादित नियम बना दिल्ली की हार की वजह!

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर नीतीश राणा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई. अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. हालांकि नीतीश राणा आउट नहीं थे और गेंद उनके ग्लव्स पर लगी थी. इस दौरान नीतीश राणा ने एक रन भी ले लिया. नीतीश राणा ने अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू लिया तो वो नॉट आउट साबित हुए. लेकिन यहां पेंच ये हुआ कि नीतीश राणा जो एक रन दौड़े थे वो नहीं माना गया. क्योंकि आईसीसी और आईपीएल का नियम ये है कि अंपायर के फैसले के साथ ही गेंद डेड हो जाती है. अब अगर वो रन दिल्ली को मिल जाता तो ये टीम मैच तो नहीं हारती. वो टाई होता या उसे जीत मिलती. आईपीएल के इस नियम पर अब फिर सवाल उठाया जा रहा है.

दिल्ली कैसे हार गई जीता हुआ मैच?

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 210 रन बनाने थे. आखिरी ओवर में दिल्ली की टीम को 13 ही रन बनाने थे. डेविड मिलर ने बेहतरीन बैटिंग कर मैच को दिल्ली की ओर मोड़ा और आखिरी दो गेंदों पर दो रनों की दरकार थी. लेकिन फिर मिलर ने कुछ ऐसा किया जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उन्होंने शॉट खेला लेकिन वो रन भागे ही नहीं. अगर वो रन भाग जाते तो स्कोर बराबर हो जाता लेकिन मिलकर ने सोचा कि वो आखिरी गेंद पर टीम को जिताएंगे. लेकिन आखिरी गेंद मिलर छू भी नहीं सके और नॉन स्ट्राइक कुलदीप रन पूरा नहीं कर सके क्योंकि बटलर ने उन्हें रन आउट कर दिया.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com