IPL 2026: लौट आया RCB को चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज, 12.50 करोड़ का खिलाड़ी प्लेइंग 11 में शामिल

IPL 2026: लौट आया RCB को चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज, 12.50 करोड़ का खिलाड़ी प्लेइंग 11 में शामिल

IPL 2026, RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक बड़े बदलाव के साथ उतरी. जेकब डफी की जगह एक और घातक गेंदबाज को प्लेइंग 11 में जगह मिली. इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और आरसीबी ने इस खिलाड़ी को 12.50 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया था.

RCB को चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज प्लेइंग 11 में शामिल

इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. उन्होंने बारिश और पिच पर मौजूद नमी को वजह बताते हुए कहा कि गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है. वहीं, आरसीबी के लिए अच्छी खबर यह रही कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी तरह फिट होकर टीम में वापस लौट आए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

हेजलवुड ने पिछले सीजन में आरसीबी की ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वे जेकब डफी की जगह टीम में आए, जिन्होंने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था. जोश हेजलवुड ने पिछले सीजन 12 मैच खेलते हुए 22 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने एक पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया था.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, राजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमेरियो शेफर्ड, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जोश हेजलवुड.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com