VIDEO: अंपायर के मना करने पर भी नहीं माने… LIVE मैच में की जबरदस्ती, RCB के इस खिलाड़ी को मिलेगी सजा?

VIDEO: अंपायर के मना करने पर भी नहीं माने… LIVE मैच में की जबरदस्ती, RCB के इस खिलाड़ी को मिलेगी सजा?

MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम पर 12 मार्च को खेले मुकाबले में बेंगलुरु मे मुंबई को हरा दिया. मगर इसी मैच के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जिसके बाद RCB के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड पर तलवार लटक गई है. अब सवाल है कि टिम डेविड ने किया क्या? RCB को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली 18 रन की जीत में टिम डेविड ने 212 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए थे. टीम तो गई मगर टिम डेविड को मैच के दौरान क्रिकेट का नियम तोड़ने की सजा मिल सकती है.

क्या है MI vs RCB मैच से जुड़ा पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला RCB की इनिंग के 18वें ओवर की दूसरी गेंद के बाद का है. टिम डेविड बॉल की शेप को लेकर सवाल उठाते दिखते हैं. वो उसकी जांच करने लगते हैं. अंपायर उन्हें ऐसा करने से बार-बार मना करते हैं लेकिन वो नहीं मानते हैं. यहां तक कि अंपायर के गेंद मांगने पर भी वो उन्हें नहीं थमाते दिखते और जबरदस्ती उसकी जांच करते रहते हैं. टिम डेविड की इस हरकत पर अंपायर उन्हें फटकार लगाते हैं.

टिम डेविड को मिल सकती है सजा?

लेकिन, क्या मामला सिर्फ अंपायर की फटकार तक सीमित रहने वाला है? ऐसा लगता नहीं है. क्योंकि बॉल की शेप को जांच करने का काम खिलाड़ी का नहीं होता. और, फिर टिम डेविड ने जो किया, जिस तरह से किया, उसमें जबरदस्ती वैसा करने की ललक ने मामले को और गंभीर बना दिया है. इतना ही नहीं ऐसा कर उन्होंने समय भी बर्बाद किया, जो कि IPL के कोड ऑफ कंडक्ट 2.10.7 का उल्लंघन है. ऐसे में संभव हो सकता है कि अंपायर टिम डेविड की शिकायत मैच रेफरी से करें. उस सूरत में टिम डेविड पर सजा के तौर पर जुर्माना लगाया जा सकता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com