Rohit Sharma Injury: रोहित शर्मा को जाना होगा हॉस्पिटल, MI की टेंशन बढ़ी, खेल पाएंगे अगला मैच?

Rohit Sharma Injury: रोहित शर्मा को जाना होगा हॉस्पिटल, MI की टेंशन बढ़ी, खेल पाएंगे अगला मैच?

मुंबई इंडियंस के लिए हर मैच कुछ न कुछ बुरी खबर लेकर आ रहा है. पूरे 13 साल बाद आईपीएल 2026 में सीजन का पहला मैच जीतकर टीम ने शुरुआत तो दमदार की लेकिन उसके बाद से ही सिर्फ हार नसीब हो रही है. मगर सिर्फ हार ही नहीं, अब तो टीम को अपने पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस ने भी मुश्किल में डाल दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हुए रोहित के अगले मैच में खेलने को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है और इसी सस्पेंस को दूर करने के लिए उन्हें हॉस्पिटल जाना होगा.

रविवार 12 अप्रैल को वानखेडे स्टेडियम में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगी थी. पांचवें ओवर में क्रुणाल पंड्या की गेंद पर एक रन लेने के बाद रोहित शर्मा के पैर में कुछ तकलीफ होने लगी थी. फिर छठे ओवर में दोबारा वो परेशान नजर आए. ऐसे में मुंबई इंडियंस के फीजियो ने आकर उनकी जांच की, जिसके बाद उन्होंने ‘रिटायर हर्ट’ होकर पवेलियन लौटने का फैसला किया. रोहित इसके बाद दोबारा बैटिंग के लिए नहीं उतरे.

(खबर अपडेट हो रही है)

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com