IPL 2026: रोहित शर्मा बाहर? जानिए कौन लेगा उनकी जगह

IPL 2026: रोहित शर्मा बाहर? जानिए कौन लेगा उनकी जगह

आईपीएल 2026 में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा का अगले मैच में खेलना तय नहीं है. ये खिलाड़ी पिछले मैच में चोटिल हो गया था. आरसीबी के खिलाफ जब रोहित 19 रन पर थे तो उनकी हैमस्ट्रिंग मसल खिंच गई और वो रिटायर्ड हर्ट हो गए. रोहित शर्मा को लगी इस चोट के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि ये खिलाड़ी पंजाब किंग्स के खिलाफ शायद नहीं खेलेगा. रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है इसकी जानकारी अबतक नहीं मिली है लेकिन मुमकिन है कि रोहित को अगले मैच में आराम का मौका दिया जाएगा.

रोहित शर्मा की चोट है गंभीर

बता दें रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट लगना बुरी खबर है. पूरे करियर में ये खिलाड़ी इसी चोट से काफी परेशान रहा है. और जब भी उनकी हैमस्ट्रिंग मसल खिंची है उन्हें रिकवरी में टाइम लगा है. रोहित शर्मा की चोट अगर इस बार भी गंभीर हुई तो फिर उन्हें इस सीजन के कई मैच मिस करने पड़ सकते हैं. रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की प्रैक्टिस भी मिस की. ये इस बात का संकेत है कि रोहित का अगले मैच में खेलना मुश्किल है और शायद उन्हें आगे आने वाले मैचों में भी आराम करना पड़े. सवाल ये है कि रोहित अगर बाहर बैठे तो उनकी जगह कौन ओपनिंग करेगा? मुंबई के पास दानिश मालेवार जैसा अच्छा टैलेंटेड खिलाड़ी है लेकिन क्या उनपर भरोसा दिखाया जाएगा?

मुंबई के खिलाड़ी हैं आउट ऑफ फॉर्म

रोहित शर्मा की चोट से ज्यादा नुकसान उसके दूसरे खिलाड़ियों की फॉर्म ने भी पहुंचाई है. सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह को अबतक विकेट ही नहीं मिला है. हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट भी रंग में नहीं हैं. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस की टीम टीम अबतक एक ही मैच जीत पाई है. ऐसे में मुंबई को अगर वापसी करनी है तो उसके सभी खिलाड़ियों को अपना योगदान देना होगा. पंजाब किंग्स के खिलाफ अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर एक और हार की गारंटी समझिए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com